
बुलंदशहर: शिकारपुर क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 16 मई 2026 को शिकारपुर में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का उद्देश्य युवाओं को कौशल के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि इस रोजगार मेले में करीब 500 से अधिक युवाओं को अवसर प्रदान किए जाएंगे। 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक उम्मीदवार इसमें भाग लेकर विभिन्न कंपनियों में रोजगार पाने का मौका हासिल कर सकते हैं।
मेले में चयन प्रक्रिया उम्मीदवार की योग्यता और इंटरव्यू प्रदर्शन के आधार पर होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, शैक्षिक दस्तावेज और बायोडाटा लाना अनिवार्य होगा।

यह रोजगार मेला 16 मई 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल सिंह साहब फार्महाउस, शिकारपुर (बुलंदशहर) निर्धारित किया गया है।
आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने भविष्य को नई दिशा दें। रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थी दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
यह पहल क्षेत्र में बढ़ती बेरोजगारी के बीच एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है, जो युवाओं को रोजगार के साथ-साथ आत्मविश्वास भी प्रदान करेगी।




