https://thenewsdarbar.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifदिल्ली NCRयूपीराज्यलोकल न्यूज़
बुलंदशहर में 28 मार्च को मेगा रोजगार मेला, 10वीं से ग्रेजुएट तक युवाओं को मिलेगा मौका
जनपद के युवाओं के लिए रोजगार का एक अच्छा अवसर सामने आया है।

बुलंदशहर:
जनपद के युवाओं के लिए रोजगार का एक अच्छा अवसर सामने आया है। चौपाल फाउंडेशन की ओर से 28 मार्च 2026 को मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला नवाब फार्म हाउस, सायना (बुलंदशहर) में सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
आयोजकों के अनुसार इस रोजगार मेले में बुलंदशहर और हापुड़ क्षेत्र के युवाओं के लिए बंपर भर्तियों के अवसर उपलब्ध रहेंगे। इसमें 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएशन (B.A., B.Sc., B.Com आदि) तक की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
चयन प्रक्रिया पूरी तरह इंटरव्यू के आधार पर होगी। उम्मीदवारों की योग्यता और इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार ही वेतन तय किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि रोजगार मेले में आने वाले सभी अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्र और पहचान पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज अवश्य लेकर आएं।
इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाने में मदद करना है।



