खेलटॉप न्यूज़देशयुवा
Trending

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत कौर को मिली कप्तानी

इंग्लैंड में इस साल महिला टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसमें 12 टीमें हिस्सा लेंगी. 6-6 टीमों को 2 ग्रुप में विभाजित किया जाएगा. मेगा इवेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है.

T20 World Cup 2026 Team India: इंग्लैंड में होने वाले आगामी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. टीम की कप्तानी हरनमनप्रीत कौर को मिली है. इसके अलावा कई युवा और वरिष्ठ खिलाड़ियों को मौका मिला है. भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को मिली है, जिनकी कप्तानी में भारत ने वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीता था. वहीं उपकप्तानी का जिम्मा स्मृति मंधाना को मिला है. 12 जून से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा.

इन खिलाड़ियों को मिला मौका

आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में श्रेयंका पाटिल, नंदिनी शर्मा जैसी युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. इसके अलावा सीनियर खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स को भी शामिल किया गया है. रोड्रिग्स ने वनडे विश्व कप 2025 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में रोड्रिग्स से आगामी विश्व कप में भी खासा उम्मीदें हैं.

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 14 जून से करेगी, जहां उसका सामना पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से होगा. इसके बाद भारतीय टीम की भिंड़ंत लीग स्टेज में नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से होगी.

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.

भारतीय टीम का ग्रुप स्टेज शेड्यूल
14 जून 2026 – भारत vs पाकिस्तान, एजबेस्टन
17 जून 2026 – भारत vs नीदरलैंड्स, हेडिंग्ले
21 जून 2026 – भारत vs दक्षिण अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड
25 जून 2026 – भारत vs बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड
28 जून 2026 – भारत vs ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स

नॉकआउट मुकाबले का शेड्यूल
सेमीफाइनल 1: 30 जून 2026
सेमीफाइनल 2: 2 जुलाई 2026
फाइनल: 5 जुलाई 2026, लॉर्ड्स, लंदन

Written By: Gaurav Bharadwaj Updated: May 2, 2026

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!