क्राइममहाराष्ट्रराज्य

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक से आए यात्रियों से 12 किलो से ज्यादा हाइड्रोपोनिक वीड और सोना बरामद

मुंबई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए यात्रियों से 12 किलो हाइड्रोपोनिक वीड और 409 ग्राम सोना बरामद, कस्टम्स ने NDPS Act के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया.

मुंबई कस्टम्स जोन-III के एयरपोर्ट कमिश्नरेट ने 3 मार्च से 10 मार्च 2026 के बीच बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स और सोने की तस्करी के कई मामलों का खुलासा किया है. इस दौरान अधिकारियों ने प्रोफाइलिंग और विशेष खुफिया सूचना के आधार पर कई यात्रियों को पकड़ा.

कस्टम्स अधिकारियों के मुताबिक स्पॉट और APIS प्रोफाइलिंग के आधार पर हाइड्रोपोनिक वीड के 4 मामले दर्ज किए गए, जिनमें बैंकॉक से आए 5 यात्रियों के पास से 12.031 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई. अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इसकी कीमत करीब 12.03 करोड़ रुपये आंकी गई है. सभी आरोपियों को NDPS Act, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है.

 

इसके अलावा सोने की तस्करी के 3 मामले भी सामने आए, जिनमें 409 ग्राम सोना बरामद किया गया. बरामद सोने की कीमत करीब 59.57 लाख रुपये बताई जा रही है. इन मामलों में 3 यात्रियों को पकड़ा गया.

वहीं, विशेष खुफिया सूचना के आधार पर कस्टम्स ने एक और कार्रवाई करते हुए 499 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 49.9 लाख रुपये बताई गई है. यह ड्रग्स भी बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से मिली और उसे NDPS Act के तहत गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!