Welcome to THE NEWS DARBAR   Click to listen highlighted text! Welcome to THE NEWS DARBAR
बिहार

बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम

Bihar Next CM: अगले सीएम को लेकर अलग-अलग नामों की चर्चाएं मीडिया रिपोर्ट के जरिए हो रही हैं. सबसे बड़ा एक ही सवाल है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार है. एक तरफ नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे तो दूसरी ओर बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा. ऐसे में कयासों का बाजार गर्म है. सबसे बड़ा एक ही सवाल है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? अलग-अलग नामों की चर्चाएं मीडिया रिपोर्ट के जरिए हो रही हैं. सम्राट चौधरी तक का नाम है. इस बीच बीजेपी की ओर से प्रतिक्रिया आई है.

बिहार सरकार में कृषि मंत्री और बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने मंगलवार (10 मार्च, 2026) को कहा कि एनडीए की बैठकों में सभी निर्णय सामूहिक रूप से उसके नेतृत्व में लिए जाते हैं. यह तय किया जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा और वह व्यक्ति किस पार्टी का होगा, इसलिए इस बारे में अटकलें लगाना उचित नहीं है.

‘जनता को अपना प्राण मानते हैं नीतीश कुमार’

उन्होंने नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन पर कहा कि नीतीश कुमार दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता के साथ काम करते हैं. राज्यसभा चुनाव में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन उनकी समृद्धि यात्रा बिहार भर में जारी है, जिसमें वे लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं. उन्होंने बिहार न छोड़ने का संकल्प लिया है. वे यहां की जनता को अपना प्राण मानते हैं और उनकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं.

एलपीजी की कालाबाजारी पर कार्रवाई की चेतावनी

दूसरी ओर रामकृपाल यादव ने एलपीजी की कालाबाजारी की खबरों पर कहा कि अगर गैस की कालाबाजारी होती है तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. कहीं भी आपूर्ति की कमी नहीं है और अगर कोई कृत्रिम कमी पैदा करने और जनता या उपभोक्ताओं को धोखा देने की कोशिश करता है तो उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे.

इससे पहले 9 मार्च को टीम इंडिया की जीत पर रामकृपाल यादव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा था कि करोड़ों लोगों को उम्मीद व विश्वास था कि भारत जीतेगा और वह जीत गया. यह एक बड़ी उपलब्धि है और यह जीत हमारी धरती पर हासिल हुई. मेरी यही कामना है कि इसी तरह भारतीय टीम जीत हासिल करती रहे. उन्होंने ईशान किशन की बेहतरीन बल्लेबाजी को लेकर कहा था कि उन्होंने न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के बेटे हैं. उन्होंने बिहार को गौरवान्वित किया है और भारत का नाम रोशन किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!